President Murmu Visit: सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेसिडेंट पैलेस में संतोखी से मुलाकात की। दोनों के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत भी हुई

President Murmu Visit: सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई राष्ट्रपति मुर्मू

इंटरनेट डेस्क। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक अवार्ड पाकर देश का नाम बड़ा कर दिया है। आपको बता दें की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह भारत देश के लिए एक बड़े ही सम्मान की बात है। रिपब्लिक ऑफ सूरीनाम के प्रेसिडेंट चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने उन्हें ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ यैलो स्टार’ अवॉर्ड दिया। 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो राष्ट्रपति मुर्मू ये अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अवॉर्ड पाने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह न सिर्फ मेरे लिए बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है और बहुत ही सम्मान की बात है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेसिडेंट पैलेस में संतोखी से मुलाकात की। दोनों के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत भी हुई। इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग भी साइन हुए। आपको बता दें की राष्ट्रपति मुर्मू रविवार को सूरीनाम पहुंची थी। 

pc- the print hindi