राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार किया उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar का इस्तीफा

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। धनखड़ ने एक दिन पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

अब देश में नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से अब उपराष्ट्रपति का इलेक्शन कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

उनका कार्यकाल 2027 तक था, लेकिन उन्होंने दो साल पहले ही अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। वह कार्यकाल के दौरान इस्तीफा देने वाले देश के तीसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं। वीवी गिरी और आर वेंकटरमन इससे पहले ऐसा कर चुके है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की ओर से कई सवाल उठाए जा रहे हैं। 

PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें