इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास ने फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उनकी गिनती भी अब देश के दिग्गज अभिनेताओं में होने लगी है। इस अभिनेता का अब फिल्म द राजा साहब में दर्शकों को अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म की रिलीज डेट का भी अब खुलासा हो गया है। ये फिल्म 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरों के अनुसार, द राजा साहब के मेकर्स की ओर से फिल्म की भव्य थिएट्रिकल रिलीज की तारीख 05 दिसंबर फाइनल कर दी है। इसका टीजर 16 जून को रिलीज होने वाला है।
इस फिल्म में प्रभास के साथ ही मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार का अभिनय भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। प्रभास द राजा साहब में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। दर्शकों का इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। प्रभास अभी तक बाहुबली सहित कई बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
PC: ragalahari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें