PPF: 32 लाख रुपए की मोटी राशि पाने के लिए करें हर महीने इतनी बचत

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप 10 हजार रुपए निवेश करके 32 लाख से ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं। इस प्लान में निवेश करने पर बाजार जोखिमों के खतरों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

आज हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप पीपीएफ में निवेश कर मोटी रकम  जमा कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर आपको प्राप्त होगी। पीपीएफ स्कीम न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश किया जा सकता है।

इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का है। मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने पर 5-5 सालों के लिए और निवेश किया जा सकता है। आप स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपए की बचत करके सालाना 1 लाख 20  हजार रुपए का निवेश करें। वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर कैलकुलेट करने पर 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपको करीब 32,54,567 रुपए की मोटी राशि मिलेगी। 

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala