अगर आपका सपना करोड़पति बनने का है और आप लंबी अवधि तक निवेश कर सकते हैं, तो NPS वात्सल्य योजना आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकती है। करीब 10% के अनुमानित रिटर्न के साथ, यह योजना PPF की तुलना में ज्यादा फंड बनाने में मदद करती है। हालांकि, निवेश से जुड़े शर्तों और लिक्विडिटी पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
यदि आप NPS वात्सल्य योजना में हर साल ₹10,000 का निवेश करते हैं और इसे 18 वर्षों तक जारी रखते हैं, तो आपकी कुल जमा राशि ₹5 लाख होगी। इस पर सालाना 10% औसत रिटर्न मिलने पर आपका फंड 60 वर्ष की उम्र तक ₹2.75 करोड़ तक पहुंच सकता है।
Public Provident Fund (PPF) एक सुरक्षित और स्थिर निवेश विकल्प है। यदि आप PPF खाते में हर साल ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं और यह निवेश 25 वर्षों तक जारी रखते हैं, तो कुल जमा राशि ₹1.03 करोड़ होगी।
आपकी निवेश रणनीति आपकी जरूरतों और जोखिम क्षमता पर निर्भर करती है। अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं और ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो NPS वात्सल्य योजना सही है। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता सुरक्षा और स्थिरता है, तो PPF एक अच्छा विकल्प है।