Post Office: RD स्कीम पर मिल रहा है 6.70 प्रतिशत का सालाना ब्याज, कर दें निवेश

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग बेहतर भविष्य के लिए निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके काम की खबर है।

Post Office: RD स्कीम पर मिल रहा है 6.70 प्रतिशत का सालाना ब्याज, कर दें निवेश

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग बेहतर भविष्य के लिए निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके काम की खबर है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट या RD स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो 6.70 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रही है।

रिकरिंग डिपॉजिट पोस्ट ऑफिस में आप हर महीने अपनी बचत का एक निश्चित अमाउंट जमा करते हैं। इस आरडी में 5 साल के बाद आपकी जमा राशि मैच्योर होती है। इस समय इसमें 6.70 फीसदी का वार्षिक रिटर्न मिल रहा है। इसकी विशेष बात ये है कि इसमें हर महीने 100 रुपए से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

एक अन्य बात ये है कि इसके माध्यम से आप लोन भी हासिल कर सकते हैं। इस लोन पर लगने वाला ब्याज पर्सनल लोन की तुलना में कम होता है। लगातार 12 महीने तक नियमित किस्त जमा करवाने पर आपको लोन लेने की सुविधा मिल जाएगी।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें