Post Office Scheme: पैसा डबल होने की गारंटी है डाकघर की ये स्कीम, कर दें निवेश

इंटरनेट डेस्क। देश में कई निवेश स्कीम्स चल रही हैं। इसके माध्यम से लोग अपने भविष्य के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपके पैसे डबल हो जाएंगे।

Post Office Scheme: पैसा डबल होने की गारंटी है डाकघर की ये स्कीम, कर दें निवेश

इंटरनेट डेस्क। देश में कई निवेश स्कीम्स चल रही हैं। इसके माध्यम से लोग अपने भविष्य के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपके पैसे डबल हो जाएंगे। ये पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इसका नाम किसान विकास पत्र योजना है। ये निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। 

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर निवेशकों को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसमें 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खाते खुलवाए जा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना में न्यूनतम 1000 रुपए 100 के मल्टिपल में निवेश किए जा सकते हैं।  वहीं अधिकतम निवेश की सीमा निर्धारित नहीं है। इस योजना में निवेश करे पर आपकी राशि 115 महीनों के बाद डबल हो जाती है। अगर आप इस स्कीम में पांच लाख रुपए निवेश करते हैं, ऐसे में वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें तो 115 महीनों में आपकी ये राशि डबल हो जाएगी, यानी आपके कुल पैसे पांच लाख से बढक़र दस लाख रुपए हो जाएंगे।

गणना कंपाउंडिंग के आधार पर की जाती है ब्याज दर की
आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना में  ब्याज दर की गणना कंपाउंडिंग के आधार पर की जाती है। इस योजना में आप सिंगल और जॉइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज ही डाकघर की इस योजना में अपना पैसा निवेश कर दें।
 

PC: epostbook
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala