Post Office Scheme: इस योजना में निवेश कर पति-पत्नी हासिल कर सकते हैं हर महीने 9,250 रुपए की पेंशन

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें  निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।

Post Office Scheme: इस योजना में निवेश कर पति-पत्नी हासिल कर सकते हैं हर महीने 9,250 रुपए की पेंशन

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें  निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। इस स्कीम में आप पत्नी के साथ मिलकर अपना ज्वाइंट खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए आप इसमें अधिकतम 15 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं।

इसका  5 सालों का लॉक-इन पीरियड होता है। अगर आप पत्नी के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में ज्वाइंट खाता खुलवाकर एकमुश्त 15 लाख रुपए का निवेश करते हैं, तो दोनों को प्रति माह कुल 9,250 रुपए की पेंशन राशि मिलेगी।

इस योजना को केंद्र सरकार की देखरेख में पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाया जा रहा है। इस स्कीम में सिंगल अकाउंट खुलवाकर एकमुश्त 9 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। ऐसा करने पर आपको हर महीने 5,550 रुपए की पेंशन मिलेगी।

PC: epostbook
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala