अगर आप एक बार निवेश करके नियमित आय की तलाश कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए वित्तीय स्थिरता का एक मजबूत साधन साबित हो सकती है जो रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर आय प्राप्त करना चाहते हैं।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में वर्तमान ब्याज दर 7.4% सालाना है। इस स्कीम के तहत जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज 12 हिस्सों में बांटा जाता है और यह हर महीने आपके खाते में जमा होता है। आप इस राशि को हर महीने निकाल सकते हैं। यह स्कीम 5 साल के लिए होती है, लेकिन आप इसे पांच साल बाद नई ब्याज दर के साथ बढ़ा सकते हैं।
इस स्कीम के तहत, एकल अकाउंट में 9 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं, जबकि जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। इसके अलावा, इस योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम निवेश ₹1,000 है, और बाद में इसे ₹1,000 के गुणकों में बढ़ाया जा सकता है।
सिंगल अकाउंट में:
जॉइंट अकाउंट में:
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक सरकार समर्थित छोटी बचत योजना है, जहां आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। चूंकि यह पोस्ट ऑफिस की स्कीम है, इसलिए यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इस योजना में एकल खाते के अलावा, आप अपने जीवनसाथी के साथ जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं।