Post Office: दीपावली के मौके पर करें डाकघर की इस योजना में निवेश, मिलेगा फायदा

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार धनतेरस के साथ शुरू हो चुका है। रविवार को ये त्योहार पूरे देश में धूमधाम से बनाया जाएगा। इस त्योहार के मौके पर आप निवेश भी कर सकते हैं। अगर आपका निवेश करने का प्लान है तो पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम बेहतर विकल्प आपके लिए साबित हो सकती है।

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिमसें आप केवल 100 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्मॉल सेविंग स्कीम में आपके किए निवेश की रकम सुरक्षित रहती है। पोस्ट ऑफिस की ओर से अभी इस योजना पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज दी जा रही है।

योजना पर ब्याज दर एक अक्टूबर 2023 से लागू हो चुकी है। योजना में आप एक साल, दो साल या उससे अधिक अवधि के लिए अपनी राशि का निवेश कर सकते हैं। डाकघर की इस योजना में हर तिमाही पर ब्याज मिलता है। आपको आज ही इस योजना में निवेश कर देना चाहिए। 

PC: dnaindia