Post Office: इस स्कीम में मिल रहा है 7.4 फीसदी की दर से ब्याज, एक बार ही करना होगा निवेश

इंटरनेट डेस्क। पोस्ट ऑफिस की ओर से कई शानदार निवेश योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Post Office: इस स्कीम में मिल रहा है 7.4 फीसदी की दर से ब्याज, एक बार ही करना होगा निवेश

इंटरनेट डेस्क। पोस्ट ऑफिस की ओर से कई शानदार निवेश योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये स्कीम रेग्युलर इनकम की गारंटी देती है। स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत सरकार 7.4 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है।

इसका पेमेंट मंथली बेसिस पर किया जाता है। इस सरकारी योजना में आप केवल 1000 रुपए के शुरुआती निवेश के साथ अकाउंट ओपन करा सकते हैं। इसमें ज्वाइंट खाता खुलवाने का भी विकल्प होता है। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं।

इस योजना में एक व्यक्ति एकमुश्क सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपए और ज्वाइंट खाते में मैक्सिमम 15 लाख रुपए तक निवेश कर सकता है।  इस स्कीमत का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। आपको आज से ही इसमें निवेश करना शुरू करक देना चाहिए।

PC: moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें