इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक पीएम उज्ज्वला योजना भी है। इस योजना में लाभार्थियों को सरकार की ओर से फ्री गैस कलेक्शन दिया जाता है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, राशन कार्ड आदि दस्तावेज होने बहुत ही जरूरी है।
इन दस्तावेजों के अभाव में आप योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। आपको बता दें कि देश में बड़ी संख्या में लोग इस सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी योजना के लिए पात्र तो आपको आवेदन जरूर ही करना चाहिए।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala