अगले महीने अमेरिका जाएंगे PM Modi, डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात!

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर चल रही तकरार के बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं।

अगले महीने अमेरिका जाएंगे PM Modi, डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात!

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर चल रही तकरार के बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। पीएम मोदी मोदी अगले महीने यानी सितंबर में अमेरिका दौरा कर सकते हैं। उनकी डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी हो सकती है।

खबरों के अनुसार, पीएम मोदी के आगामी अमेरिका दौरे की तैयारी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर के आखिरी सप्ताह में यूएनजीए की बैठक के लिए अमेरिका में रहेंगे। इस बैठक के इतर पीएम मोदी और अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात होगी।

दोनों देशों के प्रमुखों के बीच व्यापार मुद्दों को सुलझाने और टैरिफ पर एक सामान्य समझौते को लेकर बात हो सकती है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। 25 फीसदी टैरिफ अभी लागू हो चुका है जबकि अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ कुछ दिनों में लागू कर दिया जाएगा। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें