PM Kisan Yojana:अटकी हुई 23वीं किस्त दिलाने के नाम पर हो सकती हैं आपके साथ ठगी, ध्यान रखें इन बातों का

PM Kisan Yojana:अटकी हुई 23वीं किस्त दिलाने के नाम पर हो सकती हैं आपके साथ ठगी, ध्यान रखें इन बातों का

PM Kisan Yojana:अटकी हुई 23वीं किस्त दिलाने के नाम पर हो सकती हैं आपके साथ ठगी, ध्यान रखें इन बातों का

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक ऐसी योजना हैं जिसे भारत सरकार चलाती है। योजना के तहत सिर्फ पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी हुई। हर किस्त में किसानों को 2-2 हजार रुपए मिलते है 6 4 महीने के अंतराल में। हालांकि, कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी अभी आई 23वीं किस्त अटक गई। ऐसे में अब इस बात का फायदा जालसाज उठा सकते हैं, क्योंकि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर जालसाजों ने लोगों को किस्त के नाम पर ठग लिया हो। तो जानते हैं क्या करें।

जालसाज कैसे कर सकते है फ्रॉड 

पहला तरीका

किस्त दिलाने के नाम पर ठगी हो सकती है

इसमें जालसाज कॉल मैसेज के जरिए उन लोगों को टारगेट करते हैं जिनकी किस्त नहीं आई है

फिर इन्हें अपनी बातों में फंसाकर किसी लिंक पर क्लिक करवाया जाता है और कहां जाता है कि आपको आपकी अटकी हुई किस्त मिल जएगी

लोग भी किस्त के लालच में इनकी बातों में फंस जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं

दूसरा तरीका
जालसाज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर पीएम किसान योजना से जुड़ा मैसेज किसानो को भेजते हैं
जान लें ये मैसेज योजना के तहत आने वाली ई-केवाईसी करवाने से लेकर अन्य किसी भी काम से हो सकता है

सरकार की तरफ से या विभाग की तरफ से कभी भी आपको ऐसे सोशल मीडिया के जरिए कोई लिंक नहीं भेजा जाता और न ही कोई मैसेज भेजा जाता है

ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें 

pc- parbhat khabar