PM Kisan Yojana: आप इन तीन माध्यमों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी, जान लें

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

PM Kisan Yojana: आप इन तीन माध्यमों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी, जान लें

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि किसानों को एक साल में दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। अभी तक योजना की 20 किस्त जारी हो चुकी है।

अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। इस किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले एक काम करना होगा। ये काम नहीं होने पर किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए किसानों को ई-केवाईसी करवानी होगी। आप आसानी से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा।

वहीं पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in के माध्मय से भी आप आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक किसान एप के माध्यम से भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इस प्रकार आप तीन प्रकार से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

PC: naidunia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala