PM Kisan Yojana: इन किसानों को होना पड़ेगा निराश, नहीं मिलेगी योजना की 19वीं किस्त

PM Kisan Yojana: इन किसानों को होना पड़ेगा निराश, नहीं मिलेगी योजना की 19वीं किस्त

PM Kisan Yojana:  इन किसानों को होना पड़ेगा निराश, नहीं मिलेगी योजना की 19वीं किस्त

इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का समय आ चुका है। दो दिन बाद किसानों के खाते में पैसा आ जाएगा। लेकिन कुछ किसानों को सरकार की ओर से दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता नहीं मिल पाएगी। भारत सरकार ने साल 2018 में इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इस योजना के जरिए देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिलता है।

देती हैं आर्थिक सहायता
सरकार इस योजना में हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। जो 2000 की तीन किस्तों में दी जाती है। सरकार साल में 4 महीनों के अंतराल पर 2000 की एक किस्त भेजती है। अब तक कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

इन्हें नहीं मिलेगी राशि
लेकिन आपको बता दें किसान योजना में आवेदन करने वाले कुछ किसानों को सरकार की ओर से दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता नहीं मिल पाएगी। अगर किसी ने योजना में आवेदन दिया है और ई केवाईसी नहीं करवाई है, तो ऐसे किसानों के पैसे अटक सकते हैं। इसके अलावा जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है, उन्हें भी लाभ नहीं मिल पाएगा।

pc- jagran

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ abp news]