PM Kisan Yojana: अगर आपको नहीं मिला है 20वीं किस्त का लाभ तो आज करवा लें ये काम पूरे

इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त को जारी की।

PM Kisan Yojana: अगर आपको नहीं मिला है 20वीं किस्त का लाभ तो आज करवा लें ये काम पूरे

इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त को जारी की। केन्द्र सरकार की ओर से योजना के तहत हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। हालांकि अभी भी बहुत से किसान हैं, जिन्हें योजना की 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है।

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ई-केवीईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम नहीं करवाना किस्त अटकने के कारण हो सकते हैं। अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले ये काम पूरे करवा लें।

अधूरे काम पूरे करवाने के बाद राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर केंद्र सरकार को भेज देती है, जिसके बाद अगली किस्त के साथ आपको पिछली किस्त का लाभ भी दे दिया जाता है। आपको ये काम जरूर ही करवा लेने चाहिए। ये तीनों काम पूरे नहीं होने पर आप अगली किस्त के लाभ से भी वंचित हो सकते हैं।

PC: lalluram

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala