इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती हैं। इनमे से ही एक हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। जिसके जरिए देश के किसानों को आर्थिक मदद मिलती है। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार मिलने वाले 2-2 हजार रुपये के क्रम में इस बार योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है यानी 24वीं बार 2-2 हजार रुपये लाभार्थियों को मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 24वीं किस्त सितंबर में आ सकती है या अक्तूबर में? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
कब रिलीज हो सकती है 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की हर किस्त जारी होने का एक क्रम है
इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
23वीं किस्त की बात करें तो ये किस्त जून महीने में जारी हुई
इस हिसाब से देखें तो 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हो सकती है न की सितंबर महीने में
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
सबसे पहले तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
साथ ही आपको भू-सत्यापन का काम करवाना होता है
इसी तरह आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है
इन सब कामों के पूरा होने के बाद ही आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिल सकता है।
pc- jagran