इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भेजती है।
ये आर्थिक सहायता हर साल तीन किस्तों के जरिए किसानों के खाते में डाली जाती है। अभी तक इस योजना की 19 किस्तों को केन्द्र सरकार जारी कर चुकी है। अब देश के किसानों के मन में सवाल उठ रहा है कि उन्हें किस महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
आज हम आपको इस संबंध मेंं जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस योजना की अगली किस्त जून महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से इस किस्त को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala