इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शिकायत पर पुलिस ने बताया कि नौ फरवरी 2025 को पीडि़ता अपने मायके में गई हुई थी। इस दौरान मायके पक्ष के लोग एक बरात में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर जेठ पीडि़ता के मायके पहुंच गया। इस दिन महिला रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में आकर सो गई।
बाद में जेठ उसके कमरे में आ गया और उसने चाकू की नोंक पर पीडि़ता को धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की शिकायत किसी को करने पर जेठ ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जेठ यहां से चला गया।
पीडि़ता ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
मायके पक्ष के लोगों के बरात से आने पर महिला ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीडि़ता ने थाना जहानाबाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन यहां पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में पीडि़ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपी जेठ इलियास के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज किया। पुलिस इस मामले में अब अपने स्तर पर जांच कर रही है। आपको बता दें कि यूपी में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें