Petrol-diesel prices: 25 दिसंबर को भी नहीं मिली राहत, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 का अन्तिम माह चल रहा है, लेकिन अभी तक सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं दी है। कंपनियों ने 25 दिसंबर यानी गुरुवार को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।

Petrol-diesel prices: 25 दिसंबर को भी नहीं मिली राहत, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 का अन्तिम माह चल रहा है, लेकिन अभी तक सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं दी है। कंपनियों ने 25 दिसंबर यानी गुरुवार को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17 

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02 

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80 

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57 

सूरत: पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00 

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50 

इस प्रकार तय होती हैं कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर दोनेां ईंधनों की कीमतें तय होती है। हालांकि देश में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों की ताजा दरें जारी करती हैं। कीमतों में मई 2022 के बाद से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

PC: news24online 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें