Petrol-Diesel Prices: क्या आज बदल गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है मौजूदा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है।

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बदल गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है मौजूदा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव कीमतों में नहीं किया गया है।

लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।

देश के अन्य शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17 रुपए

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02 रुपए

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70 रुपए

पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80 रुपए

सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00 रुपए

नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50 रुपए

लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80 रुपए

पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57 रुपए

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45 रुपए

इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88 रुपए

लम्बे समय से नहीं हुआ है कीमतों में बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को तय किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि इस दौरान कई बार कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी कमी आई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट किया जाता है।  कीमतें कम होने से लोगों को लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।  

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें