Petrol-diesel prices: क्या जयपुर में कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है।

Petrol-diesel prices: क्या जयपुर में कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। यानी आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को पुरानी कीमतों में ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल  के लिए 104.72 रुपए में मिलेगा। एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। जयपुर में लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। यहां पर लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।

लोगों को कीमतों को कम होने का इंतजार है। ये कीमतें कब कम होगी ये आगामी समय ही बताएगा। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।  

PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें