इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने की आशंका के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं कर आमजन को राहत दी है।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए में मिलेगा। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
अहमदाबाद – पेट्रोल 94.49 , डीजल 90.17 रुपए प्रति लीटर
बेंगलुरु – पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद – पेट्रोल 107.46 , डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ – पेट्रोल 94.69 , डीजल 87.80 रुपए प्रति लीटर
पटना – पेट्रोल 105.58 , डीजल 93.80 रुपए प्रति लीटर
सूरत – पेट्रोल 95.00 , डीजल 89.00 रुपए प्रति लीटर
नासिक – पेट्रोल 95.50 , डीजल 89.50 रुपए प्रति लीटर
पुणे – पेट्रोल 104.04 , डीजल 90.57 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़ – पेट्रोल 94.30 , डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर
इंदौर – पेट्रोल 106.48 , डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर
रोजाना सुबह अपडेट होती हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आगामी समय में इजाफा होने की आशंका बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें