इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। ये 112 डॉलर प्रति बैरल के पार हो चुका है। हालांकि भारत में इसका प्रभाव अभी नहीं पड़ा है। यहां प्रमुख शहरों में आज भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर ही है। देश में महानगरों में आज भी कीमतों में बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।
आपको बता दें कि देश में मई 2022 के बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। महंगी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कीमतें कम होने का लम्बे समय से होने का इंतजार है।
देश के प्रमुख शहरों में इतनी रही है दोनों ईंधनों की कीमतें
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92,डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46,डीजल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04,डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
PC: outlookbusiness
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें