Petrol-diesel prices: टंकी फुल करवाने से पहले चेक कर लें ताजा कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी जरूर ही ले लें।

Petrol-diesel prices: टंकी फुल करवाने से पहले चेक कर लें ताजा कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी जरूर ही ले लें। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। जयपुर में तो आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है।

दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। गुलाबी नगर जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

कई बार कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद देश में लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट नहीं हुई है। देश के प्रमुख शहरो में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों को बदलाव देखने का मिला था। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भी पेट्रोल आज 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिलेंगे।

PC:  money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें