Petrol-Diesel Price: राजस्थान में इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से  शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। 

सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।  राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.69 रुपए प्रति लीटर है, कल भी यहां पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं यहां डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक यहां पर डीजल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

देश के प्रमुख में ईंधनों की कीमतों मेें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए,  डीजल 87.62  प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.50 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.76 , डीजल  92.35, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

लम्बे समय पहले हुआ था पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लम्बे समय से आमजन को बड़ी राहत नहीं दी गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। इसके बाद लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है। अब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब कमी होगी ये आने वाला समय ही बताएगा।

PC:  financialexpress 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें