इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 25 जुलाई 2025 के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी लोगों को किसी भी प्रकार की राहत तेल कंपनियों ने नहीं दी है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है। कल भी पेट्रोल की औसत कीमत यहां पर इतनी ही थी।
वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत भी आज 91.05 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है। राजस्थान मेें लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों के कारण यहां पर लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
लम्बे समय से कीमतों में यहां बदलाव नहीं हुआ है। देश में अन्तिम बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: hindi.ndtvprofit
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें