Petrol-Diesel Price: मंगलवार के लिए अपडेट हो चुकी हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है।

Petrol-Diesel Price: मंगलवार के लिए अपडेट हो चुकी हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की औसम कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। प्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत 105.49 रुपए और डीजल की औसत कीमत 90.94 रुपए प्रति लीटर है। लोगों को देश के बहुत से राज्यों में लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल  की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 तथा डीजल  92.44 रुपए है। नोएडा में  पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए, बेंगलुरु में पेट्रोल की 102.86, डीजल 89.02 और गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.19 और डीजल की कीमत 88.05 है। 

लोगों को लम्बे समय से करना पड़ रहा है मंहगाई का सामना 
देशवासियों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आखिरी बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। इसके बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कीमतें कम नहीं हो रही हैं। 

PC: financialexpress

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें