Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने सुबह-सुबह जारी कर दी है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज  एक लीटर के लिए देने होंगे कितने रुपए

इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हालांकि तेल कंपनियों ने आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राज्य स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है। 

खबरों के अनुसार, अन्तरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चा तेल की कीमत 70 डॉलर पहुंच गई है। ब्रेंट कू्रड बुधवार को 70.00 डॉलर प्रति बैरल हो चुकी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मायानगरी मुंबई में इसकी कीमत 104.21 रुपए प्रति लीटर ही है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 103.94 रुपए और चेन्नई में 100.75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल मिलेगा। वहीं आज दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपए है। मायानगरी मुंबई में आज डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। कोलकाता में आज इसकी कीमत 90.76 रुपए और चेन्नई में 92.34 रुपए प्रति लीटर है। 

देश में रोजाना इस आधार पर तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
आपको बता दें कि देश में  पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर निर्भर होती है।  भारतीय तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल  के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद प्रति दिन दोनों ही ईंधनों की कीमतें तय की जाती है। 

PC:  prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें