Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर ही हैं। इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर ही हैं। इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। क्षेत्रफल के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है। यहां पर लोगों को लम्बे समय से महंगी दरों पर दोनों ही ईंधनों को खरीदना पड़ रहा है। 

देश अन्य शहरों में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आज बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल  92.44, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बेंगलुरु पेट्रोल 102.86, डीजल 91.02 , लखनऊ में पेट्रोल 94.65, डीजल 87.76 और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अन्तिम बार किया गया था ये बड़ा बदलाव
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। आपको बता दें कि देश में अन्तिम बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। लोगों को बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। 

PC: financialexpress 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें