Petrol and Diesel Price: उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत, आज ये हैं कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है।

Petrol and Diesel Price:  उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत, आज ये हैं कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है।

आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है। देश अन्य शहरों में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आज बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल  92.44, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इनके अलावा बेंगलुरु आज पेट्रोल 102.86, डीजल 91.02 , लखनऊ में पेट्रोल 94.65, डीजल 87.76 और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहे हैं। 

लम्बे समय से नहीं बदली हैं कीमतें
लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। देश में अन्तिम बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। लोगों को बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। 

'PC: gurturgoth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें