राम और हनुमान को नकारने वाले को जनता नकार देगी :Deepak Prakash

राम और हनुमान को नकारने वाले को जनता नकार देगी :Deepak Prakash

राम और हनुमान को नकारने वाले को जनता नकार देगी :Deepak Prakash

रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दल झामुमो कांग्रेस और राजद को आड़े हाथो लिया।

श्रीप्रकाश ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मची है। कार्यकर्ताओं का पार्टी की नीतियों ,कार्यक्रमों से लगातार मोह भंग हो रहा। उन्हे मालूम हो गया कि यह गठबंधन राज्य हित केलिए नही बल्कि राज्य के संसाधनों को लूटने केलिए और अपने अपने परिजनों की तिजोरी भरने केलिए है।

मिलन समारोह में आज गोड्डा जिला कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में 300 से ज्यादा कांग्रेस, झामुमो और राजद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री प्रकाश ने पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई एवम अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा,गोड्डा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने किया। श्री प्रकाश ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने कार्यों से कितने आदिवासी,मूलवासी,दलित ,पिछड़ों को लाभान्वित किया। ? 

Pc:राज एक्सप्रेस