संसदीय कार्य मंत्री Jogaram Patel ने अशोक गहलोत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल के प्रदेश विकास के एजेंडे में अड़ंगे डालने...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रविवार को दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है।

संसदीय कार्य मंत्री Jogaram Patel ने अशोक गहलोत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल के प्रदेश विकास के एजेंडे में अड़ंगे डालने...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रविवार को दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है। खबरों के अनुसार, जोगाराम पटेल ने पूर्व सीएम पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश विकास के एजेंडे में अड़ंगे डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि अशोक गहलोत किसान मुख्यमंत्री के शानदार काम से बौखलाए हैं। 

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई, किसानों को सम्मान, जल उपलब्धता के लिए मजबूत फैसले और बिजली में आत्मनिर्भर की ओर बढ़ते कदम और नब्बे हजार नियुक्तियों का कैबिनेट फैसला देखकर अशोक गहलोत की नींद उड़ गई है। 

इससे पहले रविवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए बोल दिया था कि राजस्थान में स्थिति बड़ी अजीब बन गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में गवर्नेंस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में में कांग्रे्रस की जीत का दावा भी किया था। 

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें