Paris Paralympics 2024: पेरिस में टूटा टोक्या का रिकॉर्ड, भारत अब तक जीत चुका है इतने पदक

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाडिय़ों नेे पेरिस में तीन साल पहले टोक्यो में सबसे ज्यादा पदक जीतने का बना अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

इस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब तक 20 हो चुकी है। इससे पहले टोक्यो में भारत ने 19 पदक जीते थे। भारतीय खिलाडिय़ों ने सोमवार को आठ पदक और मंगलवार को पांच अपने नाम किए थे। 

भारत का अब इस बार 25 पार के पदक जीतने का लक्ष्य है। भारत को पहला पदक अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में दिलाया था। पेरिस पैरालंपिक में 84 भारतीय पैरा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 का आयोजन आठ सितंबर तक होना है। 

टोक्यो पैरालंपिक में जीते थे पांच स्वर्ण पदक
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत की ओर से 54 एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। उन्होंने देश को 19 पदक  दिलाए थे। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। अब पदकों का ये रिकॉर्ड टूट गया है। 

अब तक ये भारतीय जीत चुके हैं पदक
पैरालंपिक 2024 में भारत की ओर से अवनि लेखरा,मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल, रुबीना फ्रांसिस, प्रीति पाल, निषाद कुमार, योगेश कथुनिया, नितेश कुमार, मनीषा रामदास, तुलसीमति मुरुगेसन, सुहास एलवाई, राकेश कुमार/शीतल देवी, सुमित अंतिल,नित्या श्री सिवान,दीप्ति जीवनजी, अजीत सिंह, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु ने पदक जीता है। 

PC: paralympic.org 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें