Paris Paralympics 2024: पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, भारत ने हासिल कर लिए हैं इतने पदक

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार को पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है।

Paris Paralympics 2024: पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, भारत ने हासिल कर लिए हैं इतने पदक

PC: x

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार को पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। सुमित अंतिल ने मेन्स जैवलिन थ्रो एफ 64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने  70.59 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीतने साथ ही अपना पैरालंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ा। अंतिल ने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। ये उनका पैरालंपिक में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही वह खिताब डिफेंड करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 

PC: sports.ndtv

अवनि लेखरा के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय
वह पैरालंपिक में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले निशानेबाद अवनि लेखरा ने पैरालंपिक में लगातार दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब भारत के पदकों की संख्या 14 हो गए हैं। इनमें से तीन स्वर्ण पदक शामिल हैं। अभी तक सुमित, अवनि के अलावा बैडमिंटन प्लेयर नितेश कुमार भारत की ओर से स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

PC: livehindustan

अंतिल का फाइनल में ऐसा रहा है प्रदर्शन 
अंतिल फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला थ्रो 69.11 मीटर का फेंका। इसे बाद उन्होंने अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए दूसरा थ्रो 70.59 मीटर का किया। अंतिल ने तीसरा थ्रो 66.66 मीटर फेंकने के बाद चौथा फाउल किया। उन्होंने पांचवां थ्रो 69.04 मीटर और छठा थ्रो 66.57 मीटर का फेंका। 

इस स्पर्धा में श्रीलंका के दुलान कोडिथुवाक्कू ने 67.03 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया के मिशल बुरान ने 64.89 मीटर के साथ कांस्य जीता। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें