Paris Paralympics 2024: हरविंदर ने रचा इतिहास, धरमबीर को मिला स्वर्ण पदक

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाडिय़ों का रिकॉर्ड प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भी भारतीय खिलाडिय़ों ने 2 स्वर्ण सहित कुल 4 मेडल जीते। इस प्रकार से पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई है।

Paris Paralympics 2024: हरविंदर ने रचा इतिहास, धरमबीर को मिला स्वर्ण पदक

PC: sports.ndtv

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाडिय़ों का रिकॉर्ड प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भी भारतीय खिलाडिय़ों ने 2 स्वर्ण सहित कुल 4 मेडल जीते। इस प्रकार से पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई है। पैरा खेलों के इस महाकुंभ में भारत ने 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रदर्शन से भारत ने पेरिस पैरालंपिक की पदम तालिका में  13वें पायदान पर कब्जा कर लिया है। 

PC: olympics

बुधवार को इन चार भारतीयों ने जीते हैं पदक
बुधवार को हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। वे अब पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिन का दूसरा स्वर्ण पदक धरमबीर ने भारत को दिलाया। उन्होंने पुरुषों के क्लब थ्रो एफ51 फाइनल में गोल्ड हासिल किया। इसी स्पर्धा में सोरमा ने भी रजत पदक हासिल किया। धरमबीर ने एशियाई रिकॉर्ड तोडक़र स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इससे पहले वल्र्ड चैंपियन सचिन सरजेराव ने पुरुषों की शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था।

PC: latimes

पदक तालिका में पहले स्थान पर है चीन
पेरिस पैरालंपिक 2024  की पदक तालिका में चीन 62 स्वर्ण सहित कुल 135 पदकों के साथ पहले पायदान पर है।  दूसरे नंबर पर मौजूद ग्रेट ब्रिटेन के पास केवल 33 गोल्ड सहित कुल 74 पदक ही है। दोनों देशों के बीच 29 गोल्ड मेडल का अंतर है। इसी कारण अब चीन का पदक तालिका में पहले स्थान पर रहना लगभग तय है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें