Paris Olympics 2024 इस भारतीय दिग्गज का होगा आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, ऐसा रहा है कॅरियर

इंटरनेट डेस्क। फ्रांस की राजधानी पेरिस में तीन दिनों के बाद खेलों का महाकुुंभ ओलंपिक शुरू होने जा रहा है। 26 जुलाई से शुरू हो रहा पेरिस ओलंपिक 11 अगस्त तक चलेगा।  कई खिलाड़ी इस बार ओलंपिक में अन्तिम बार खेलते हुए नजर आएंगे।

Paris Olympics 2024 इस भारतीय दिग्गज का होगा आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, ऐसा रहा है कॅरियर

PC: dezeen
इंटरनेट डेस्क। फ्रांस की राजधानी पेरिस में तीन दिनों के बाद खेलों का महाकुुंभ ओलंपिक शुरू होने जा रहा है। 26 जुलाई से शुरू हो रहा पेरिस ओलंपिक 11 अगस्त तक चलेगा।  कई खिलाड़ी इस बार ओलंपिक में अन्तिम बार खेलते हुए नजर आएंगे। इनमें अनुभवी गोलकीपर और भारत के पूर्व हॉकी कप्तान पीआर श्रीजेश भी शामिल हैं। पीआर श्रीजेश का पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। हॉकी इंडिया की ओर से अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश को उनके शानदार कॅरियर के लिए बधाई दी जा चुकी है। 

PC: agniban

भारत की ओर से 328 मैच खेल चुके हैं पीआर श्रीजेश
श्रीजेश का अन्तरराष्ट्रीय कॅरियर बहुत ही शानदार रहा है। वह भारत की ओर से 328 मैच खेल चुके हैं। पेरिस ओलंपिक उनके कॅरियर का चौथा ओलंपिक होगा। कई राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व कप में खेल चुके श्रीजेश ने 2021 में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक में शानदार गोलकीपिंग से भारत को 41 साल बाद पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके शानदार प्रदर्शन दे भारत ने कांस्य  पदक जीता था। 

PC: prabhatkhabar

साल 2010 में खेला था अपना पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच 
श्रीजेश ने भारतीय टीम की ओर से साल 2010 में पहला मैच खेला था। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले टीम इंडिया के सदस्य रहे है। वहीं श्रीजेश की मौजूदगी में भारतीय टीम वह 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता, 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल की स्वर्ण पदक विजेता और  बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता बन चुकी है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें