Paris Olympics 2024: ये है ओलंपिक का सबसे सफल कपल, जिनके पदकों की कुल संख्या जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। ओलंपिक में पदक जीतना हर किसी का सपना होता है। कई खिलाडिय़ों ने ओलंपिक में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।

Paris Olympics 2024: ये है ओलंपिक का सबसे सफल कपल, जिनके पदकों की कुल संख्या जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। ओलंपिक में पदक जीतना हर किसी का सपना होता है। कई खिलाडिय़ों ने ओलंपिक में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं। आज हम आपको 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक से पहले खेलों के इस महाकुंभ के सबसे सफल कपल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  

इस कपल ने कुल 15 ओलंपिक मेडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है। इस कपल का नाम जेसन केनी और डेम लौरा केनी है।

इंग्लैंड के पूर्व ट्रैक साइकिल चालक जैसन कैनी ओलंपिक में कुल 9 मेडल जीते हैं। इंडिविजुअल और टीम स्प्रिंट में स्पेशलिस्ट केनी ने इनमें से सात स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं उनकी पत्नी लौरा केनी भी एक पूर्व ब्रिटिश साइकलिस्ट हैं। उन्होंने खेल में पांच स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीते हैं।  दोनों ने 2016 में हुए रियो ओलंपिक के बाद आपस में विवाह किया था। इस पकार ये दोनों ओलंपिक के सबसे सफल कपल बन गए।

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें