Paris Olympics 2024: भारत ने ओलंपिक में जीते हैं पाकिस्तान से इतने ज्यादा पदक, अब है बड़ी उम्मीद

इंटरनेट डेस्क। खेलों का महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 इसी महीने की 26 तारीख शुरू होने वाला है, जो 11 अगस्त तक चलेगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाडिय़ों से एक फिर से बड़ी उम्मीद है। ओलंपिक में भारत बहुत से पदक जीत चुका है।

Paris Olympics 2024: भारत ने ओलंपिक में जीते हैं पाकिस्तान से इतने ज्यादा पदक, अब है बड़ी उम्मीद

इंटरनेट डेस्क। खेलों का महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 इसी महीने की 26 तारीख शुरू होने वाला है, जो 11 अगस्त तक चलेगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाडिय़ों से एक फिर से बड़ी उम्मीद है। ओलंपिक में भारत बहुत से पदक जीत चुका है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान इस मामले में भारत से बहुत ही पीछे है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि दोनों देशों ने अब तक ओलंपिक में कितने-कितने मेडल जीते हैं। 

आपको बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में भारत अब तक कुल 35 मेडल अपने नाम कर चुका है। इसमें 10 स्वर्ण, 09 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। इस बार भारत 26वीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेगा। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान अब तक केवल कुल 10 पदक ही अपने नाम कर सका है।

उसे अब तक 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीतने में सफलता मिली है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान के 10 में 8 मेडल केवल हॉकी में आए हैं। यानी भारत ने पाकिस्तान से 25 पदक ज्यादा जीते हैं। 

PC: history
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें