Paris Olympics 2024: भारत को आज मिल सकते हैं इतने पदक, इन खिलाड़ियों से है उम्मीद

इंटरनेट डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला पदक रविवार को मिला है। महिला शूटर मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया हे। आज भारत को तीन स्वर्ण पदक मिल सकते हैं।

Paris Olympics 2024: भारत को आज मिल सकते हैं इतने पदक, इन खिलाड़ियों से है उम्मीद

इंटरनेट डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला पदक रविवार को मिला है। महिला शूटर मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया हे। आज भारत को तीन स्वर्ण पदक मिल सकते हैं। भारत को दो व्यक्तिगत और एक टीम के जरिए पदक मिल सकता है। व्यक्तिगत पदक शूटिंग और टीम पदक  तीरंदाजी में मिलने की उम्मीद है। 

निशानेबाजी में आज रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता आज भारत को पदक दिला सकते हैं। रमिता महिलाओं ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवां और पुरुष 10 मीटर एयर रायफल क्वालीफिकेशन राउंड में अर्जुन बाबूता ने सातवां स्थान हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की है। अब रमिता जिंदल दोपहर 1 बजे और अर्जुन बाबूता दोपहर 3.30 बजे पदक पर निशाना साधते हुए नजर आएंगे। 

तीरंदाजी टीम से है देशवासियों को उम्मीद
वहीं धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव वाली तीरंदाजी टीम से भी आज भारत का पदक की उम्मीद है। मेंस टीम क्वार्टरफाइनल में धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव  शाम 6.31 बजे निशाना साधते हुए नजर आएंगे। 

आज शूटिंग और तीरंदाजी के अलावा भारतीय एथलीट्स कई और खेलों में पदक के लिए अपने दावेदारी पेश करेंगे। बैडमिंटन के मेंस डबल्स ग्रुप सी में दोपहर 12 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी का सामना मार्क लैम्सफस/मार्विन सीडेल से होगा।  वहीं वुमेंस डबल्स ग्रुप सी में तनीषा क्रास्टो/अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी नामी मात्सुयामा/चिहारू शिदा से  दोपहर 12.50 बजे मिलेगी। मेंस सिंगल ग्रुप एल में भारत के लक्ष्य सेन का सामना जूलियन कैरागी से  शाम 5.30 बजे से होगा। 

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें