Paris Olympics 2024: भारत को आज मिल सकता है पहला स्वर्ण पदक, नीरज चोपड़ा से है उम्मीद, हॉकी टीम दिला सकती है कांस्य

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक आज मिल सकता है। खेलों के इस महाकुंभ के 13वें दिन स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर से देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक की उममीद है।

Paris Olympics 2024: भारत को आज मिल सकता है पहला स्वर्ण पदक, नीरज चोपड़ा से है उम्मीद, हॉकी टीम दिला सकती है कांस्य

PC: livemint
खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक आज मिल सकता है। खेलों के इस महाकुंभ के 13वें दिन स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर से देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक की उममीद है।

PC:  thequint

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज इस बार भी गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार हैं। उनके पास आज भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में ही 89.34 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया था। भारत को अभी तक केवल तीन कांस्य पदक ही मिले हैं। ये तीनों ही पदक भारत को निशानेबाजी में मिले हैं।  आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक दिलवा सकती है। आज कांस्य पदक के मैच में भारत का सामना स्पेन से होगा। 

PC: olympics

आज रात 11.55 बजे से होगा फाइनल मुकाबला
आज भारत के कई एथलीट एक्शन में होंगे। नीरज चोपड़ा का पुरुष भाला फेंक फाइनल मुकाबला आज रात 11.55 बजे से होगा। वहीं हॉकी में पुरुष कांस्य पदक मैच में भारत का सामना शाम 5.30 बजे स्पेन से होगा। 

अदिति अशोक भी गोल्फ में पेश करेंगी चुनौती
वहीं एथलेटिक्स में ज्योति याराजी दोपहर 2.05 बजे महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी। कुश्ती में अमन सेहरावत और अंशु मलिक दोपहर 3.00 बजे क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती इवेंट में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।  महिला व्यक्तिगत गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर का मुकाबला  दोपहर 12.30 बजे से होगा।  

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें