Paris Olympics 2024: कांस्य के बाद मनु भाकर भारत को दिलाएंगी गोल्ड, आज मिल सकते हैं इन खेलों में पदक

इंटरनेट डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत को चार पदक की उम्मीद है। खेलों के इस महाकुंभी में अभी तक भारत केवल तीन पदक जीत सका है। भारत को ये तीनों ही पदक निशानेबाजी में मिले हैं।

Paris Olympics 2024: कांस्य के बाद मनु भाकर भारत को दिलाएंगी गोल्ड, आज मिल सकते हैं इन खेलों में पदक

PC: sports.ndtv
इंटरनेट डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत को चार पदक की उम्मीद है। खेलों के इस महाकुंभी में अभी तक भारत केवल तीन पदक जीत सका है। भारत को ये तीनों ही पदक निशानेबाजी में मिले हैं।

PC: amarujala

मनु भाकर ने देश को इस ओलंपिक में दो कांस्य पदक दिलाऐ हैं। मनु भाकर से आज 25 मीटर वुमेंस पिस्टल स्वर्ण पदक की उम्मीद है। मनु भाकर का मुकाबला आज दोपहर में 1 बजे से होगा। 

दीपिका कुमारी से भी है गोल्ड की उम्मीद
वहीं आज महिला एकल तीरंदाजी में भजन कौर और दीपिका कुमारी गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद है। हालांकि महिला भारतीय तीरंदाजों को पदक हासिल करने के लिए  पहले क्वालीफाई करना पड़ेगा। वहीं वुमेंस इंडिविजुअल राउंड ऑफ 16 में भारत की दीपिका कुमारी का सामना मिशेल क्रोपेन से  दोपहर 1:52 बजे होगा। वहीं भजन कौर का सामना डायनंदा चोइरुनिसा से होगा।

PC: olympics
अनंतजीत सिंह नरुका और तजिंदरपाल सिंह भी दिला सकते हैं पदक
आज भारत को स्कीट शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरुका से पदक की उम्मीद है। अनंतजीत सिंह मेंस स्कीट के फाइनल में क्वालीफाई करने पर पदक ला सकते हैं।

वहीं एथलेटिक्स के मेंस शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर से भी आज भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। पदक जीतने के लिए तजिंदरपाल सिंह तूर को पहले फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई करना होगा। आज गोल्फ में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।  मेंस डिंगी रेस 5 में विष्णु सरवनन अपना जलवा दिखाएंगे। वह मेंस डिंगी रेस 6 में भी उतरेंगे। वुमेंस डिंगी रेस 4 में नेत्रा कुमानन का जलवा देखने को मिलेगा। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें