Parineeti Raghav Engagement: राघव- परिणीती की सगाई में शामिल होंगे ये वीआईपी गेस्ट, मेहमानों को परोसे जाएंगे विशेष पकवान

आपको वैसे तो सब पता है की परिणीति के होने वाले मंगेतर राघव चड्ढा कौन है।

Parineeti Raghav Engagement: राघव- परिणीती की सगाई में शामिल होंगे ये वीआईपी गेस्ट, मेहमानों को परोसे जाएंगे विशेष पकवान

इंटरनेट डेस्क। बहुत दिनों से खबरों में बने राघव चड्ढ़ा और परिणीती चोपड़ा के लिए आज का दिन बड़ा है और उसका कारण यह है की आज ये दोनों सगाई करने वाले है। इन दोनों की सगाई को लेकर बड़े दिनों से अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे जो आप समाप्त हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम शाम को होगा।

कौन कौन होगा शामिल
वैसे जानकारों की माने तो परिणीती चोपड़ा की सगाई में परणीति के बेस्टफ्रेंड करण जौहर पहुंच रहे है। इसके अलावा परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी सगाई में आने वाली हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इसमें शामिल होंगे।

कौन है राघव
आपको वैसे तो सब पता है की परिणीति के होने वाले मंगेतर राघव चड्ढा कौन है। लेकिन फिर भी बता दे राघव आम आदमी पार्टी के नेशनल एक्जीक्यूटिव मेंबर और पार्टी के स्पोक्सपर्सन हैं। साथ ही पंजाब से राज्य सभा के एमपी हैं।

pc- abp news