Salman Khan की इस बात पर पाकिस्तानियों को लगी मिर्ची, करने लगे ट्रोल

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने शानदार अभिनय से अपनी दमदार पहचान बनाई है। वह किसी ने किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब बॉलीवुड का ये दिग्गज अभिनेता अपने बयान के कारण चर्चा में आया है।

हाल ही में सऊदी अरब के रियाद में आयोजित 'जॉय फोरम 2025' (Joy Forum 2025) क दौरान सलमान ने कुछ ऐसा बोल दिया कि इससे पाकिस्तान के सीने में आग लग गई। इस दौरान सलमान ने बलूचिस्तान की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदी फिल्म सऊदी अरब में रिलीज होती है तो वो सुपरहिट हो जाती है। बलूचिस्तान के लोग, अफगानिस्तान के लोग, पाकिस्तान के लोग सभी यहां काम करते हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने जैसे ही कहा कि बलूचिस्तान के लोग, बस इसी बात पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

पाकिस्तान के लोगों को बॉलीवुड का ये बयान कतई पसंद नहीं आया। इसके बाद वह उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। सलमान खान द्वारा बलूचिस्तान और पाकिस्तान को अलग-अलग बताना पाकिस्तानियों को पसंद नहीं आया है।

PC: movietalkies
 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें