Jammu and Kashmir में एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया

Jammu and Kashmir में एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया

Jammu and Kashmir में एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घुसपैठिया जब सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तब मेंढर उप संभाग के बालाकोट सेक्टर में तैनात जवानों ने उसे कई बार आगाह करते हुए रुकने को कहा।

अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि घुसपैठियां नहीं माना और वापस भागने की कोशिश करने लगा, तभी जवानों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत ब्योरे का इंतजार है।

Pc:India TV Hindi