Pakistan की बस ईरान में सड़क दुर्घटना का शिकार, तीस लोगों की हुई मौत

खेल डेस्क। ईरान के यज्द प्रांत में देहशीर-टाफ्ट चौकी के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। यहां पर पाकिस्तान तीर्थयात्रा के लिए आ रही बस सडक़ दुर्घटना का शिकार हुई है। खबरों के अनुसार, इस सडक़ हादसे में तीस लोगों की मौत हो गई है।

वहीं दो दर्जन के करीब लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं घायलों में से 14 लोगों की हालत गंभीर मानी जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। खबरों के अनुसार, एक स्थानीय इमरजेंसी सेवा अधिकारी मोहम्मद अली मालेकजादेह ने इस सडक़ दुघर्टना की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि ये सडक़ दुर्घटना मंगलवार को मध्य रात ईरान के यज्द प्रांत में देहशीर-टाफ्ट चौकी के पास हुई है। उन्होंने बताया कि इस बस में दुर्घटना के समय बस में 51 लोग सवार थे। बताया जा रहा कि लोग बस में सवार होकर अरबईन की याद में इराक जा रहे थे। दुर्घटना में मौतों का आंकड़ा बढऩे की आशंका है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें