इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर से भारत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अजरबैजान के लाचिन में पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने खुलासा किया कि पाकिस्तान भारत पर सुबह की नमाज के बाद हमले की योजना बना चुका था, लेकिन उससे ठीक पहले भारत ने पाक के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया।
पाक पीएम ने इस दौरान बोल दिया कि पाक की सेना फजर की नमाज के बाद सुबह 4.30 बजे भारत पर हमला करने वाली थी, लेकिन जब तक कि ये समय आता उससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से पाक के कई सैन्य ठिकानों और कई राज्यों पर अटैक कर दिया। पाक पीएम ने एक बार फिर से स्वीकार कर लिया कि भारत ने नूर खान (रावलपिंडी) और मुरीद (चकवाल) को तबाह कर दिया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर से दोनों पक्षों को एक साथ बैठकर कश्मीर, पानी और आतंकवाद सहित मुद्दों का समाधान करने की बात को भी दोहरा दिया है। आपको बात दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाक संबंधों में ज्यादा ही कड़वाहट आ गई है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें