PM Modi की इस बात पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, विदेश मंत्री इशाक डार ने दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। कश्मीर में चिनाब ब्रिज और वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाने के बाद में भारतीय प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बयान दिया था। इस बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची लगी है।

PM Modi की इस बात पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, विदेश मंत्री इशाक डार ने दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। कश्मीर में चिनाब ब्रिज और वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाने के बाद में भारतीय प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बयान दिया था। इस बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची लगी है। पीएम मोदी के बयान को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इशाक डार ने इस संबंध में बोल दिया कि हम भारतीय प्रधानमंत्री के बयान से निराश हैं। इस दौरान इशाक डार ने फिर से पहलगाम हमले में खुद के शामिल होने का सुबूत भी मांगा है। 

पीएम मोदी ने पहलगाम पर हमले को इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला बताया था। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान गरीबों की रोजी-रोटी का भी दुश्मन है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इसका स्पष्ट उदाहरण है। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान का इरादा भारत में सांप्रदायिक दंगे भडक़ाना था। 

आपको बात दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक पर कार्रवाई थी। 

PC:indiatvnews.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें