हमारी संख्या अधिक है, तुम लोग यहां से चले जाओ - मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हिंदुओं को अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां खेकड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर मोहल्ले की हिंदू महिलाओं ने मुस्लिम युवकों पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। महिलाओं के अनुसार, मुस्लिम लड़के उन

हमारी संख्या अधिक है, तुम लोग यहां से चले जाओ - मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हिंदुओं को अल्टीमेटम

pc: inkhabar

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां खेकड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर मोहल्ले की हिंदू महिलाओं ने मुस्लिम युवकों पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। महिलाओं के अनुसार, मुस्लिम लड़के उन पर गांव छोड़ कर जाने का दबाव बना रहे हैं, उनका दावा है कि उनका समुदाय (मुस्लिम) बहुसंख्यक है, इसलिए हिंदुओं को गांव छोड़कर चले जाना चाहिए।

दुर्व्यवहार का आरोप
लक्ष्मीनगर की हिंदू महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक उनके साथ अश्लील व्यवहार करते हैं। उनका दावा है कि ये युवक उनके घरों के सामने जुआ खेलते हैं और नशा करते हैं और जब उनसे बात की जाती है, तो वे गाली-गलौज करते हैं। महिलाओं ने युवकों पर उत्पीड़न के तौर पर उनके घरों के सामने पेशाब करने का भी आरोप लगाया है।

भाग जाओ, नहीं तो जीना…

महिलाओं ने बताया कि 31 अगस्त की रात को मुस्लिम युवकों का एक समूह आया और बिना किसी उकसावे के उन पर गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने कहा कि यहां हमारी तादाद बहुत ज्यादा है तो तुम लो भाग जाओ. वहीं तो हम तुम्हारा जीना मुश्किल कर देंगे। इसके बाद महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जो फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें